मथुरा: लट्ठमार होली में उमड़ेगा सैलाब, पुलिस सुरक्षा के लिए 7 जोन और 18 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, 92 जगहों पर लगेंगे बैरियर
लठामार होली का खुमार अब देश-दुनिया पर छाने लगा है। इस बार प्रशासन का अनुमान है कि 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु लाड़ली जी के आंगन में अबीर-गुलाल उड़ाने पहुंचेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा का ऐसा अभेद्य किला तैयार किया है कि परिंदा भी पर न मार सके तैयारियों का जायजा लेने खुद जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी मैदान में उतर चुके हैं।