पंचकूला: गांव खैरी व रतपुर में स्वास्थ्य जांच शिविरों का किया गया आयोजन, शिविरों में 97 लोगों की हुई जांच
उपायुक्त डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोगी, एनसीडी और एनीमिया मुक्त हरियाणा के तहत जिला के दो स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डा. मुक्ता ने बताया कि कैंप नंबर-1 मोरनी के गांव खैरी में आयोजित किया गया। सीएचओ गोविंद, एएनएम देविंदर और एलटी की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।