पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 11 में तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन गाड़ियों और एक फ्रूट की रेहडी को मारी टक्कर ,जांच में जुटी पुलिस
पंचकूला के सेक्टर 11 में तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन गाड़ियों और एक फ्रूट की रेहडी को टक्कर मारी । इस टक्कर में तीन गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और फ्रूट की रेहडी का सारा सामान भी बिखर गया । घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 10 चौकी पुलिस और डायल 112 की घटना स्थल पर पहुंची और इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है