खलारी: मुहर्रम को लेकर खलारी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
खलारी थाना परिसर मे बुधवार शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जयदीप टोप्पो और संचालन खलारी अंचलाधिकारी प्रणव अम्बषठ ने किया।बैठक में मुहर्रम त्योहार को आपसी भाईचारगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।मुहर्रम के मौके पर निकलने वाले जुलुस व मेला को लेकर चर्चा की गई,इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतेजाम करने का निर्णय लिया गया...