बरेली: शाही थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के व्यक्ति ने दबंगों पर खेत से जबरन लकड़ी काटकर ले जाने का आरोप लगाया
शाही थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने दबंगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देते हुए एसएसपी बरेली को बताया है कि दबंगों द्वारा उसके खेत में रखी जबरन लकड़ी काट ली गई। उसने इस बात का विरोध किया तो दबंगों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।