मंडी: पीओ सेल मंडी ने जम्मू के अरनिया सेक्टर से उदघोषित आरोपी को किया गिरफ्तार- एएसपी मंडी सागर चंद्र
Mandi, Mandi | Apr 16, 2024 आरोपी के खिलाफ जिला न्यायालय मंडी में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला विचाराधीन था। जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को लगातार गैर हाजिर रहने पर उदघोषित आरोपी घोषित कर दिया गया था। पीओ सेल मंडी टीम ने आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पीओ सेल टीम ने आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए महिला पुलिस थाना के हवाले कर दिया है।