मंडी: वन नेशन-वन इलेक्शन से देश में सिर्फ एक बार होंगे चुनाव, बचेगा लाखों करोड़ का खर्च-मंडी दौरे पर बोले पूर्व CM जयराम ठाकुर
Mandi, Mandi | Apr 16, 2024 पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी मुख्यालय में मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसमें देश का विजन नजर आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र में वन नेशन वन इलेक्शन की बात कही है। जब पूरे देश में एक बार चुनाव होंगे तो इससे देश का लाखों करोड़ का खर्च भी बचेगा और बार-बार चुनावों के झंझट से निजात भी मिलेगी।