रामगंजमण्डी: गौमाता महोत्सव के बाद शर्मनाक घटना, चेचट के घाटोली में मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटा गया, वीडियो हुआ वायरल
रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट कस्बे के घाटोली गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मृत गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटते हुए ले जाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और घटना की कड़ी निंदा की जा रही है।