लोहरदगा: प्रदेश प्रतिनिधि के आवास में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का प्रदेश प्रतिनिधि बन्ने पर विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
स्थानीय विधायक व वित्तीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का प्रदेश प्रतिनिधि बनाए जाने पर कांग्रेस नेता हाजी अफसर कुरैशी के आवास पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया तथा इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। सर्वप्रथम जमयतुल कुरैशी पंचायत की तरफ से अफसर कुरैशी का पगड़ी पोसी करके सम्मानित किया गया।