अगिआंव: पवना के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सवार पलटा, हादसे में गंभीर रूप से जख्मी, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
पवना बाजार के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सवार पलट गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया की बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण यह घटना घटित हुई है।