जीपीएम के मल्टी पर्पज स्कूल मैदान में तक चल रहे पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान जिले के एसपी सुरजन राम भगत और एडिशनल एसपी ओम चन्देल भी शामिल होकर कथा का आनंद लिया।