जौनपुर: गुरुवार को जफराबाद थाना क्षेत्र के हरजुपुर गांव के पास मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं हो पाई
जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के हरजुपुर गांव के पास जफराबाद थाने के 200 मीटर दूर गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे एक संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। बता दे कि हरजुपुर गांव निवासी एक व्यक्ति सुबह शौच करके लौट रहा था। उसने देखा कि सड़क किनारे एक युवक जमीन पर पड़ा है। युवक द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए।