20 जनवरी 2026 — धनरूआ प्रखंड कार्यालय के परिसर में जर्जर हो चुके सरकारी क्वार्टरों को तोड़कर हटाने और अवैध रूप से बसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने प्रखंड के वीडियो सीमा कुमारी व सीओ श्वेता कुमारी के साथ परिसर का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से अतिक्रमण की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।