समस्तीपुर: समाहरणालय के सामने पेड़ छँटाई के दौरान बिजली विभाग का क्रेन पलट गया, समाहरणालय के अंदर एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई
समस्तीपुर जिले के समाहरणालय के सामने बिजली विभाग के कर्मियों के द्वारा गुरुवार 3:00 बजे के आसपास क्रेन से पेड़ की छटाई किया जा रहा था। उसी दौरान क्रेन अचानक पलटी कर गया समाहरणालय के अंदर लगी सुरक्षा कर्मी का एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि क्रेन का ड्राइवर भी जख्मी हुआ है। लेकिन उसके बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।