पोहरी नगर मे श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगलवार को कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।जैन समाज ने मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया श्री दिगंबर जैन आदिनाथ अतिशय क्षेत्र मंदिर पोहरी में भक्ति भाव से भगवान का अभिषेक शांतिधारा, के बाढ़ पूजन के प्रश्चात भगवान महावीर को भक्ति भाव से निर्वाण लाडू अर्पित किया गया।