जगदलपुर: लालबाग में अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का हुआ अनावरण, महापौर संजय पांडे ने दी जानकारी
शहर के लालबाग में गुरुवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से जुड़े रहे।