सिरोंज: शासकीय अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, कांग्रेस नेता ने की मदद
Sironj, Vidisha | Mar 13, 2025 जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर के शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते व्यवस्था बिगड़ गई है।अस्पताल परिसर में दो शवों के पीएम नहीं हुए वहीं कांग्रेस नेता सुरेंद्र रघुवंशी के हस्तक्षेप के बाद शवों को पीएम हेतु दूसरे शहरों में भेजा गया।