शाहजहांपुर: तिलहर क्षेत्र के लेखपाल अमरदीप ने ट्रेन के आगे लेटकर की आत्महत्या, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
शाहजहाँपुर। तिलहर तहसील के लेखपाल अमरदीप सक्सेना ने गुरुवार देर शाम लालपुल रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जान दे दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें स्पष्ट दिखा कि ट्रेन आने के कुछ सेकंड पहले उन्होंने पटरी पर लेटने का प्रयास किया। ट्रेन की टक्कर से उनका शरीर लगभग कई सेंटीमीटर उछलकर आगे गिरा, और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।