उदयपुर जिले के भटेवर में सर्पमित्र ने सड़क के पास किराणा की दुकान से शुक्रवार शाम को 4 बजे एक 6 फीट लंबे कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार वल्लभनगर जाने वाले रास्ते के पास स्थित नारायण लाल प्रजापत की किराना की दुकान में 6 फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया। सांप अचानक दुकान में रखे बिस्किट के कार्टून के पीछे जाकर दुबक कर बैठ गया।