मंझनपुर: परसिया में हरे महुआ पेड़ों की कटाई पर मचा हड़कंप, वायरल वीडियो से पुलिस और वन विभाग पर उठे सवाल, पुलिस ने दी सफाई
कौशाम्बी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी। वीडियो में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पास आधा दर्जन हरे महुआ के पेड़ों को काटे जाने का दावा किया गया है। वीडियो वायरल होने के साथ ही आरोप लगाए गए कि यह कटाई असाढा चौकी पुलिस की मेहरबानी से कराई गई, जबकि वन विभाग पर भी आंख मूंदे रहने का आरोप लगा है