पोटमदगा गांव में 19 वर्षों के बाद समस्त देवी देवताओं की पूजा अर्चना का कार्यक्रम गुरुवार को 2:00 बजे दिन में आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पशुओं की बलि दी गई और सुख समृद्धि शांति खुशहाली और सुरक्षा की कामना की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रकाश महली व अन्य ग्रामीणों ने किया।