हरदोई: टड़ियावां में बंदरों के दौड़ाने से छत के नीचे गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत, छत पर सूख रहे सिंघाड़े उठाने गई थी
Hardoi, Hardoi | Feb 2, 2024 हरदोई में टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिकरोहरी गांव निवासी वासुदेव की 31 वर्षीय पत्नी बीना गुरुवार की दोपहर अपने मकान की छत पर सूखने के लिए पड़े सिंघाड़े उठाने गई हुई थी। उसी बीच वहां बैठे बंदर उसके ऊपर झपट पड़े और बीना तभी छत से नीचे गिर कर बुरी तरह ज़ख्मी हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।