हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक
Hardoi, Hardoi | Feb 2, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह हेतु टास्क फोर्स व बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ के संबंध में बैठक हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की बैठक करायी जाए।इन समितियों का अभिमुखीकरण कराया जाए।