नावकोठी: पहसारा में 9 दिवसीय पंचमुखी हनुमान रक्षा कवच महायज्ञ जारी, अयोध्या के कथा वाचक को सुनने उमड़ी भीड़
पहसारा में हनुमान रक्षा कवच महायज्ञ में आसपास के लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है। अयोध्या से पधारे कथावाचक प्रदुमन जी महाराज की कथा श्रवण करने के लिए पंडाल खचाखच भरा हुआ है। शुक्रवार को परिक्रमा एवं हवन कुंड में नवेद चढ़ाने के लिए लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना अध्यक्ष नावकोठी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी तैनात देखे गए।