बेलहर: बेलडिहा गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई गई शपथ
Belhar, Banka | Apr 14, 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर आज प्रखंड क्षेत्र के बेलडिहा गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ राजीव रंजन ने किया, कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के लिए आंगनबाड़ी सेविका और जीविका दीदी ने रंगोली बनाई, मेंहदी रचाई और रैली निकाली। बीडीओ ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई।