बेलहर: गोरगामा चेक पोस्ट पर बोलेरो पिकअप वाहन से पुलिस ने 672 बोतल विदेशी शराब की बरामद, चालक फरार
Belhar, Banka | Apr 13, 2024 थाना क्षेत्र के गोरमामा चेक पोस्ट पर आज पुलिस ने एक बोलेरा पिकअप वाहन के चोर बॉक्स से 28 कार्टून में 375 एम एल का 672 बोतल विदेशी शराब बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया। जबकि चालक फरार हो गया। वाहन देवघर से सुल्तानगंज की ओर जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया की इस मामले में वाहन के अज्ञात मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।