बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पारुलिया पंचायत अंतर्गत पाथरघाटा गांव के फुटबॉल मैदान में बिरसा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांव के 32 फुटबॉल टीम भाग लिए। जबकि मंगलवार को उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर मुखिया सुपर्णा सिंह उपस्थित थे।