तोपचांची: पावापुर पंचायत के सिंहडीह गांव में वज्रपात से मंदिर क्षतिग्रस्त, ग्रामीण बाल-बाल बचे
तोपचांची प्रखंड के पावापुर पंचायत स्थित सिंहडीह गांव से यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश के बीच जीटी रोड के समीप स्थित हरि मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर गई. वज्रपात इतना तेज था कि मंदिर का गुम्बद बीच से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, गुम्बद पर स्थित भगवान विष्णु की प्रतिमा भी खंडित हो गई, जबकि गर्भ