तोपचांची: प्रखंड कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण को लेकर कार्यशाला
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। मंगलवार दिन के 4:00 तक जारी रहा प्रखंड स्तरीय स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी ने कहा कि स्वच्छता जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी पंचायतों से बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया।