पोहरी: शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहरी के छात्रों ने औद्योगिक भ्रमण से कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी सीखी
Pohri, Shivpuri | Sep 25, 2025 शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहरी में व्यावसायिक शिक्षा के महत्व से अवगत कराने एवं कृषि की वास्तविक कार्य प्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी का भ्रमण कराया जिसकी जानकारी विद्यालय के प्राचार्य भरत सिंह धाकड़ ने गुरुवार शाम 5 बजे दी है।