जमुई जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीम बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। खासकर सर्दियों के मौसम में यहां स्थित प्राकृतिक गर्म जलकुंड और घने जंगलों के बीच का मनोहारी दृश्य पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। रविवार को 5 बजे तक सैलानियों की काफी भीड़ रही।