वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय चित्रसेनपुर की छात्रा सीतांजलि पटेल का चयन इसरो शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ है। छात्रा के इस चयन की जानकारी मिलते ही विद्यालय सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इस मौके पर सीतांजलि ने बताया कि इसरो भ्रमण के दौरान वह वहां हो रहे वैज्ञानिक आविष्कारों और तकनीकी कार्यों के बारे में जानकारी हासिल करेंगी ।