सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र के अग्रोहा लान के पास सोमवार को एक स्कूली ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 8 स्कूली बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।