निरसा विधानसभा क्षेत्र के पलारपुर पंचायत में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया। विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी और जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस उपकेंद्र से करीब 3000 आदिवासी और हरिजन समाज के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।