ग्यारसपुर के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरिया जागीर में खेत पर जा रहे एक किसान पर सोमवार शाम 6 बजे के लगभग अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल किसान को उपचार के लिए ग्यारसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।