इंदौर: मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई जारी, गंगवाल बस स्टैंड से 3 क्विंटल मावा पकड़ा
Indore, Indore | Mar 13, 2025 इंदौर में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग की मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग ने गंगवाल बस स्टैंड पर छापेमारी की, जहां 14 पोटलियों में तीन क्विंटल मावा बरामद हुआ। खाद्य विभाग ने मावे के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भोपाल भेज दिया है। वहीं, कुछ मावे की जिम्मेदारी इंदौर के दो व्यापारियों द्वारा ली गई है।