धनबाद/केंदुआडीह: झरिया: प्रेम यादव हत्याकांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सिटी एसपी ने की प्रेस वार्ता
धनबाद में झरिया के कतरास मोड़ में हुई प्रेम यादव हत्याकांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव के मुताबिक, रोहित कुमार सिंह और कुणाल कुमार को महाराष्ट्र से और आकाश कुमार को बिहार से पकड़ा गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और बाइक भी बरामद की है।