ब्यावरा शहर में बाजार में दीपावली के मौके पर रविवार को शाम 5:00 बजे तक खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए बाजारों में खासी ही रौनक दिखाई दी। दीपावली के मौके पर लोगों ने सोने चांदी के आभूषणों के साथ ही इलेक्ट्रिक सामान और सजावटी सामानों के साथ नए वाहनों की खरीदारी की।