थाना नवाबगंज के मोहल्ला चिकन वाली गली निवासी अंकित पुत्र रामदास राठौर ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया। कि मंगलवार रात लगभग 9 बजे अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। जैसी वह नवाबगंज चौराहा के पास पहुंचा। वहां पर एक युवक ने अन्य साथियों के साथ अंकित पर अचानक हमला कर दिया और उसे बेल्टों से बेरहमी से पीट दिया। उसके बाद दबंग मौके से फरार हो गए।