बलरामपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में छह दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, हर्षोल्लास के साथ निकली राधा-कृष्ण की शोभायात्रा
जिले में राधा कृष्ण की शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई। बलरामपुर नगर क्षेत्र में पूजा पंडालों में स्थापित राधा कृष्ण की प्रतिमाओं के विसर्जन जलूस से पहले विधि विधान से हवन पूजन किया गया। नगर क्षेत्र में बड़ा पुल चौराहा, झारखंडी मंदिर, पहलवारा, धुसाह, धर्मपुर, भगवतीगंज, सराय फाटक सहित विभिन्न स्थानों पंडाल पर प्रतिमा स्थापित की गई।