भदोही: भदोही में मौनी अमावस्या पर्व व जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क, शहर में पुलिस बल की गई तैनात
भदोही शहर में मौनी अमावस्या पर्व और जुमे की नमाज के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन काफी सतर्क नजर आ रही है। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में पैदल भ्रमण किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने अराजक तत्वों को हिदायत दी है कि अगर किसी ने भी अराजकता फैलाने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई होगी