हसनपुर: मल्हीपुर: युवक घर से निकला पर वापस नहीं लौटा, चाकुओं से गोदकर हत्या, शव मिलने से मचा कोहराम
समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची उजागर पंचायत के मल्हीपुर गांव के 19 वर्षीय राकेश कुमार का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह 30 मार्च की शाम से लापता था, जिसे लेकर परिजनों ने थाना में सनहा दर्ज कराया था। मंगलवार शाम भारद्वाज कॉलेज के पीछे उसकी बाइक और कपड़े लावारिस हालत में मिले, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई।