अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर बीती देर रात 12 बजे बड़ा दिन परिसर में टीम सेवा सारथी के तत्वावधान में सांवरिया सेठ का दरबार सजाया गया। प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। श्रद्धालु नाचते झूमते हुए नजर आए। MP- राजस्थान समेत कई नगरों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।