बिंदकी: गोधरौली पहुंचे विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने दुर्घटना में मौत का शिकार किसान के परिजनों से मुलाकात कर मदद की बात कही
फतेहपुर जनपद के औंग क्षेत्र के गोधरौली निवासी किसान संजय त्रिवेदी की सड़क दुर्घटना में चार दिन पहले मौत हो गई थी। इसी मामले को लेकर जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल शनिवार की शाम 5 बजे गोधरौली पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक शिवराजपुर भी पहुंचे और दीपक त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया।