दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक धड़कते दिल को सिर्फ 19 मिनट में गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचाया. दिल्ली पुलिस के प्रयासों से एम्बुलेंस ने 17 किमी की दूरी सिर्फ 19 मिनट में तय की. 49 साल के मरीज को बचाने के लिए, दिल को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल से दिल्ली के ओखला स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल पहुंचाया गया