नुआंव: गर्रा पैक्स गोदाम के समीप कार और सवारी गाड़ी में हुई जोरदार टक्कर, एक महिला सहित तीन लोग घायल
Nuaon, Kaimur | Dec 18, 2024 गर्रा पैक्स गोदाम के समीप कार व सवारी गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा। घायल कार सवार सरिता देवी एवं मोहन चंद्र यादव टाटा जमशेदपुर के बताए जाते हैं। जबकि तीसरा घायल व्यक्ति सवारी गाड़ी चालक उत्तम शाह बताये जाते हैं।