दिल्ली से गोरखपुर अपनी बहन की शादी में जा रहे 27 वर्षीय एक युवक प्रभात कौरारा और भदान स्टेशन के बीच चलती ट्रेन के गेट से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभात अपने भाई निखिल के साथ यात्रा कर रहा था और गेट पर बैठा था, तभी संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। गुरुवार तड़के करीब 1:30 बजे स्टेशन गार्ड की सूचना पर घायल प्रभात को ट्रैक के पास पाया गया।