जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव के बाजार चौक में विराजित गौरी-गौरा की मूर्ति को मोहल्लेवासियों के द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चना कर कीर्तन करते हुए गांव का भ्रमण कराकर बंधवा तालाब में विसर्जन किया गया है. इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि द्वितीय वर्ष बाजार चौक में गौरा-गौरी की मूर्ति स्थापित की गई थी।