कोढ़ा: मधूरा गांव में पुलिस ने गांजे और ₹3.77 लाख के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Korha, Katihar | Sep 18, 2025 कोढ़ा पुलिस ने गुप्त सूचना पर मधुरा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर 15.840 किलोग्राम गांजा व 03 लाख 77 हजार रुपए नगद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। कोढ़ा पुलिस ने गुरुवार की दोपहर लगभग 02 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधूरा गांव में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी हो रहा है।