देवसर: गनियारी में तेज रफ्तार बाइक सवार में दो स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर दोनों हुई घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के गनियारी में तेज रफ्तार बाइक सवार ने दो स्कूली छात्राओं को आज दोपहर 12:00 बजे टक्कर मार दी जहां दोनों छात्राएं घायल हो गई वही स्थानी लोगों के मदद से दोनों घायल छात्राओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है बताया जाता है की दोनों छात्राओं के पैर में चोट आई थी जिससे वह चलने में असमर्थ थी.